News PR Live
आवाज जनता की

बच्चे के विवाद में चचेरे भाई ने ही भाई को सीने में उतारी दो गोलियां, मौके पर ही गई जान।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागलपुर,सुलतानगंज थाना क्षेत्र के श्याम बाग मोहल्ले में बच्चों के विवाद में मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि गोतीया के भाई आशीष यादव के द्वारा मृतक को दो गोली मारी गई। जिसके बाद परिजन और पुलिस घायल मुकेश यादव को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि शाम के समय सुनीता देवी का एक बच्चा और उनके एक और परिजन का बच्चा बाहर पक्के पर खेल रहा था। जिस पर आशीष यादव के द्वारा कहा गया कि पक्का टूट जाएगा। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और इसी क्रम में आशीष यादव घर के छत पर गया और वहां से पिस्तौल लेकर आया और मुकेश यादव पर गोली फायर कर दिया। एक गोली लगने के बाद मुकेश यादव गिर गया। इसी क्रम में आशीष ने फिर दूसरा फायर छत पर से कर दिया। जिसकी गोली भी मुकेश को लग गई। वही इसके बाद परिजन घायल को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही आरोपी आशीष घटना के बाद घर से फरार हो गया। वही पुलिस घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही थाने से महज 100 मीटर के अंदर यह घटना होने पर पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर सरे शाम गोलीबारी की घटना हो जाना कहीं ना कहीं पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.