डीडीसी कुमार अनुराग ने छात्र-छात्राओं को मतदान देने के लिए किया प्रेरित, कहा -पहले मतदान फिर जलपान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत बिहार के पांच जिलों में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है जिसको लेकर सभी जिला के जिलाधिकारी मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई हथकंडे अपना रहे हैं कई तरह से लोगों को जागरुक करते दिख रहे हैं।

इसी बाबत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वहां के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु भागलपुर के डीडीसी कुमार अनुराग पहुंचे और उन्होंने सबों को अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग करने की अपील करते दिखे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा जितने नए वोटर इस बार पहली बार मतदान करेंगे वह भी और जितने वोटर पुराने हैं वह भी सभी घरों से निकले और पहले मतदान करें फिर जलपान करें वहीं छात्र-छात्राओं में इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रति एक अलग ही उल्लास देखने को मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article