राजद का प्रथम धर्म ही सनातन धर्म का मजाक उड़ाना है : सम्राट चौधरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2014, 2019 में भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। 2019 के संकल्प पत्र में 234 संकल्प लिए गये थे, जिसमे पहले 222 पूरे किए गए थे और 223 वाँ के तौर पर सी ए ए पूरा किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भाजपा मीडिया संवाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि संकल्प पत्र में ‘ज्ञान’ की बात कही गई है, जिसमे चार मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब को सशक्त करने की है। संकल्प पत्र में निवेश से लेकर नौकरी तक की बात है।

 

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में गरीब का कल्याण प्राथमिकता है। आज 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। भाजपा के संकल्प पत्र को सरकार की उपलब्धियों को व्यापक अवलोकन बताते हुए कहा कि 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है। संकल्प पत्र में सामाजिक, आर्थिक विकास करने और विकसित भारत बनाने का संकल्प है और गरीबों की चिंता करना पहली प्राथमिकता है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अब तक चार करोड़ गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध करवा दिया गया है। संकल्प पत्र में और तीन करोड़ लोगों को चिन्हित कर पक्का मकान देने की चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि नौकरी के अलावा निवेश की भी बात संकल्प पत्र में कही गयी है। उन्होंने संकल्प पत्र में नारी शक्ति को भी बढ़ाने की बात की गई है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल की भी चर्चा की।

 

उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को रोजगार के लिए सरकार द्वारा ऋण की व्यवस्था की गई है, जिसमे 10 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था, जिसमे से नौकरियां दी जा रही है। 2025 तक यह पूरा कर लिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि 15 साल में राजद की सरकार में 95 हजार लोगों को नौकरी मिली थी। बिहार में जब एनडीए की सरकार में साढ़े 7 लाख नौजवानों को नौकरी दी है। 2020 से 2025 के बीच हमलोग 10 लाख नौकरी देंगे। जब 2025 में हमलोग वोट मांगने आएंगे तो उसके पहले हमलोग 10 लाख नौकरी दे चुके होंगे।

 

उन्होंने राजद पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो राजद के नेता आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं उन्हें यह बताना चाहिये उन्होंने अपने विभाग पर्यटन, नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग में कितनी नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि राजद की पॉलिसी धन उगाही की रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी देने ,जातीय गणना की पॉलिसी में भाजपा शामिल थी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल के साथ भी है तो कमंडल के साथ भी है। भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए भी लगी तो आरक्षण की भी समर्थन है। देश मे जब मंडल कमीशन लागू हुआ तब भी सरकार को भाजपा का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर आरक्षण परिवार तक सीमित है।

 

उन्होंने कहा कि राजद का प्रथम धर्म ही सनातन धर्म का मजाक उड़ाना है। सावन महीने में लालू प्रसाद मटन बनाते हैं तो उनके पुत्र हेलीकाप्टर में मछली खाते दिख रहे हैं, वह भी नवरात्र में।

 

श्री चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लालू प्रसाद पंजीकृत अपराधी हैं। वह विकास की बात क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया। आज पँच तीर्थ का निर्माण कराया गया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article