डेहरी के RJD बिधायक के बिगड़े बोल, माँ दुर्गा को बताया काल्पनिक,कहा-पूजा पाठ है फिजूलखर्ची।

Patna Desk

 

बिहार के रोहतास में डेहरी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर ने एक बार फिर हिंदुओं की आस्था पर चोट करते हुए देवी दुर्गा को जहां काल्पनिक बता डाला वहीं पूजा पाठ को फिजूल खर्ची बताया

दअरसल राजद विधायक फते बहादुर ने देवी दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है तथा उन्हें काल्पनिक बताते हुए कहा है की देवी दुर्गा का कहीं कोई अस्तित्व नहीं है। यह मनगढ़ंत कहानी है। उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज बताया तथा कहा की महिषासुर उनके पूर्वज थे।

बता दें कि विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर देवी दुर्गा का अस्तित्व था तो ब्रिटिश हुकूमत के समय उन्होंने क्यों नहीं आकर भारत को बचा लिया। अगर वह तीनों लोक की देवी थी तो क्या भारत में ही तीनो लोक है। उन्होंने दुर्गा पूजा जैसे आयोजन को फिजूल खर्ची बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि बाल्मीकि रामायण के अनुसार गौतम बुद्ध पहले आए तथा राम बाद में आए। उन्होंने देवी दुर्गा तथा भगवान शिव के संबंध पर भी आपत्ति दर्ज किया।

गौरतलब है कि राजद विधायक के द्वारा देवी दुर्गा को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल हो रहा था जिसे लेकर आज हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डेहरी में विधायक का पुतला तक दहन किया वही आज अपने निजी होटल में मीडिया से बात के दौरान एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दे डाला है।

Share This Article