आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रंगोली बनाकर किया जा रहा है मतदाताओं को जागरूक।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

  • NEWSPR DESK- कैमूर। लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। बुधवार को इसी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जगह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को स्वीप के तहत जागरूक किया जा रहा है। इसका आयोजन जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पोषक क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान उन सभी मतदान के बारे में बताया गया तो उन्हें उनके अधिकार से भी अवगत कराया जा रहा है। इस क्रम में महिलाओं ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छोड़ो घर का सारा काम, पहले चलो करें मतदान जैसे स्लोगन लिखकर रंगोली बनाया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता के बाद इस कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान मानव श्रृंखला का निर्माण तथा गुरवार को रन फॉर वोट का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह यह क्रम फिर से प्रभातफेरी से शुरू होगा और लगातार रोटेशन में यह आठ मार्च तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि इन कार्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा ताकि, वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उधर, सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ ने बताया कि मेहंदी हो या रंगोली इन प्रतियोगिताओं में किशोरी एवं महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस क्रम में उन्हें मतदाता जागरूकता के बारे में भी बताया जा रहा है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article