डॉ के बेटे का फंदे से झूलता मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीनियर की रैगिंग से परेशान था बेटा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर गोपालगंज से है। जहां विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र का एक लॉज में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला। शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्र की पहचान अभय सिंह कुशवाहा के बेटा निर्भय सिंह कुशवाहा के रूप में की गई। निर्भय पिछले 1 साल पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई कर रहा था। देर रात उसका शव लॉज में उसके कमरे से फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक निर्भय सिंह कुशवाहा के पिता अभय सिंह कुशवाहा पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक है जो अपने बेटे को एक साल पहले सिपाया पोलटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराया था।

मृतक के पिता की मानें तो बेटे की हत्या की गई है। फसकी सीनियर द्वारा रैंगिंग की जाती थी। जिसकी जानकारी उसने दी थी। जानकारी पाकर प्रिंसिपल से बात करने के लिए एक माह पहले गए थे लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिले। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article