News PR Live
आवाज जनता की

डॉ प्रेमी के चक्कर में छोड़ी पुलिस की नौकरी, 7 साल तक करता रहा लड़की का यौ’न शोषण, शादी से मुकरा तो लड़की पहुंची पुलिस के पास

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के समस्तीपुर से है। जहां एक महिला कॉन्सेटबल को खुद से 11 साल बड़े डॉक्टर से प्यार गो गया। उसके चक्कर में महिला ने जॉब छोड़ दी। वहीं डॉ महिला को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब महिला को समझमें आया कि वह उसे धोखा दे रहा तो वह पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती (29) नौकरी की तलाश में थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नौकरी करना उसकी मजबूरी बन गई थी। साल 2014 में पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी ने युवती को मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी डॉक्टर मनीर आलम (40) के पास जाकर काम के सिलसिले में बात करने की सलाह दी। इसके बाद युवती काम की तलाश में डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने धर्मपुर स्थित अपने निजी अस्पताल डॉ. ज़ाकिर हुसैन हॉस्पिटल में उसे रीसैप्शनिस्ट का काम दे दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं काम के दौरान महिला की उससे नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों करीब आए। प्यार हुआ और फिर संबंध बने। वहीं एक दिन डॉक्टर ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। इसी बीच वर्ष 2015 में युवती की नौकरी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लग गई। जिसके बाद वह डॉ से दूर रहने लगी। फिर डॉ उसे वापस बुलाने के लिए तरह तरह के दबाव बनाने लगा और कहा कि वापस आ जाओ।

लड़की तीन महीने में ही अपनी जॉब छोड़कर वापस आ गई। 2015 से वह घर पर ही थी। डॉ के साथ उसके संबंध जारी रहे। वहीं जब लड़की ने डॉ से शादी की बात की तो उसने टाल दिया। फिर उसके धोखे से परेशान होकर युवती पुलिस के पास गुहार लगाने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वह मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.