NEWSPR डेस्क। मुंगेर में सफियाबाद ओ0पी0 क्षेत्र के गौरीपुर गंगटी दुर्गा स्थान के पास सुबह लगभग 7 बजे ड्यूटी जाने के दौरान रेलकर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर दी। मृतक युवक की पहचान गौरीपुर गंगटी निवासी स्व: सहदेव तांती के पुत्र 40 वर्षीय बमबम कुमार के रूप में की गयी है। जो कि रेल कारखाना में रेलकर्मी है। मृतक बमबम बमबम कुमार घर से ड्यूटी जा रहा था। तभी रास्ते मे घात लगाए 5 कि संख्या में अपराधियों गोली मारकर हत्या कर दी।
घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि स्थानीय अपराधी अरविंद यादव पूर्व में मृतक से 5 लाख रुपया रंगदारी मांगा था। नहीं दिए जाने के एवज में पहले भी घर पर गोली चलाया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि रेलकर्मी मृतक बमबम कुमार एक हाथ से दिव्यांग था इस वजह से उसे रोज पत्नी कारखाना साथ छोड़ने के लिए जाते थे। लेकिन आज किसी कारण बस पत्नी साथ नहीं गई और मृतक बम बम अकेले ही साइकिल से कारखाना सुबह 7:00 बजे अपने ड्यूटी के लिए निकला था।
इसी बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक बमबम की पत्नी कल्याणी कुमारी, मृतक का सास सोभा देवी, बहन नीतू देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक को 1 लड़का 1 लड़की है। इधर इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वही इस संबंध में सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गोली लगने के कारण एक रेलकर्मी की मौत हुई है। पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। अभी मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना में जो भी आरोपी होंगे उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट