News PR Live
आवाज जनता की

तंत्र-मंत्र के खेला में फंस गया युवक, नकली तांत्रिक बोला- झाड़-फूंक और साधना से जो चाहो पा सकते हो, युवक ने लालच में दे दिए पैसे, जानिए मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। तंत्र-मंत्र विद्या को लेकर कई तरह के मामले सामने आते रहते। लोग कभी कभी इस चक्कर में अपनी जान तक गवा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें झाड़-फूंक के झूठे जाल में फंसा कर युवक से बीस हजार रुपए ठग लिए गए। वहीं युवक को उसका काम हो जाने का झांसा दिया और पैसे ठग लिए गए। जिसके बाद जब युवक का वो काम नहीं हुआ तो उसने पैसा वापस मांगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसे ठगों ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा और धमकाते हपए भगा दिया। मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का का है। जानकारी के मुताबिक चकेरी के श्याम नगर में राम सागर ओझा नाम का युवक खुद को बड़ा तांत्रिक बताता है। वह कहता है कि वह तंत्र-मंत्र और साधना के जरिए बड़े से बड़ा काम चुटकी में कर सकता है।

उसके झांसे में साहिल गौतम नाम का युवक फंस गया। उसने काम कराने के एवज में राम सागर को बीस हजार रुपए दे दिए। कई दिनों तक राम सागर झाड़ फूंक की मदद से उसका काम कराने का झांसा देता रहा। जब कई दिन बीत गए और काम नहीं हुआ तो साहिल अपने रुपए वापस लेने जा पहुंचा। जिसके बाद उसके साथ जमकर गाली-गलौज हुई। मारा-पीटा गया। लाठी-डंडे से हमला करते हुए उसे भगा दिया गया। इस दौरान ही घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कर रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.