तालाब में डूबने से 13 साल की किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में रविवार को देर शाम स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा तालाब से किशोरी को बाहर निकाला गया। मृत किशोरी कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी संजय राय की पुत्री अन्नु कुमारी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार के दिन देर शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के बगल में ही एक तालाब नुमा गड्ढे में संजय राय की पुत्री अन्नु कुमारी उम्र 13 वर्ष महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए गई हुई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई जिसमें वह डूबने लगी। इसके बाद आसपास की महिलाओं की निगाह  उसके ऊपर पड़ी तो इन लोगों के द्वारा शोरगुल किया गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा किशोरी को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम का माहौल फैल गया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article