नाले का पानी सड़क पर जमा रहने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 स्थित गंदी बस्ती में बिना बरसात के ही नाले का पानी सड़कों पर जमा रहता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई तरह की बीमारी भी फैलने का डर लगातार लोगों में रहता है। नाले की उड़ाई लंबे समय से नहीं हुई है।

वही पानी के बहने का भी रास्ता नहीं है। जिसके कारण जल जमाव की समस्या लंबे समय से यहां के लोग झेल रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय वार्ड पार्षद के पति का भी कहना है नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। अब देखने वाली बात है कि स्मार्ट सिटी भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 44 गंदी बस्ती में लोगों को जल जमाव की समस्या से कब तक समाधान मिलता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article