तिलक समारोह में करंट लगने से हादसा, चार महिलाएं झुलसी, गीत गाने के दौरान माइक में आया करंट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के वैशाली से है। जहां करंट लगने से चार महिलाएं झुलस गई। बताया जा रहा कि शादी वाला घर था। आज 11 जुलाई को घर में शादी थी। वहीं विवाह के एक दिन पहले तिलक समारोह चल रहा था। जिस दौरान महिलाएं गीत गा रही थी। तभी माइक में करंट आ गया। जिससे महिलाओं को करंट लग गया। वहीं घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना गांव के गोरौल थाना क्षेत्र के चक व्यास गांव की है। जहां 11 जुलाई को उमेश राम की पुत्री की शादी थी। जिसे लेकर कल रात मरवा मटकोर का रश्म चल रहा था। तभी अचानक माइक में करंट आ गया और मांगलिक गीत गाने वाली महिला झुलस गई।

जिसके बाद महिलाओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा। महिलाओं का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है। वहीं एक महिला का इलाज गोरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जहां सभी बेहतरी की ओर हैं।

Share This Article