रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रचते हुए 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया। यह रोहित के नेतृत्व में भारत का पांचवां बड़ा खिताब है, जिसमें दो आईसीसी टूर्नामेंट्स शामिल हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप भी जीता था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जहां रोहित की कप्तानी अहम थी, वहीं हेड कोच गौतम गंभीर का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला।भारत ने 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाये, जबकि श्रेयस अय्यर ने 48 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 9 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहले 2018 में निदाहस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद, उन्होंने एशिया कप 2018 और 2023 में भी जीतें। रोहित के नेतृत्व में भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप भी जीता, और अब चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया की रणनीति में बदलाव आया है, जिसका असर श्रीलंका दौरे पर दिखा था। गंभीर का मानना है कि बेशक बल्लेबाज मैच जीत सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंटों में गेंदबाजों का ही दबदबा होता है, और इसीलिए उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर जोर दिया, जिसका फायदा टीम को मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article