तीन मासूम बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदी महिला, दो बच्चों की जान बची, परिवार से विवाद को बताया जा है आत्महत्या का कारण

PR Desk
By PR Desk

अंशु प्रिया

पलामू। झारखंड में पलामू जिले में बरवाडीह-गढ़वारोड रेलखंड पर बुधवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के सामने कूद गई। इसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्रतिकात्मक तस्वीर

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सबौना गांव की रहने वाली प्रियंका देवी अपने तीन बच्चों के साथ एक मालगाड़ी के सामने कूद गयी। इस घटना में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका देवी का अपने परिजनों के साथ सुबह में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद प्रियंका देवी अपनी आठ वषीर्य बेटी, छह वषीर्य बेटा और एक तीन वषीर्य बेटे के साथ रेलवे पटरी पर मालगाड़ी के सामने कूद गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article