दही खाओ प्रतियोगिता हुआ शुरू, 3 मिनट में 2 किलो दही खा बनाएं रिकॉर्ड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- पर्यटन स्थल नालंदा के राजगीर में आयोजित आठ दिवसीय राजकीय मकर मेला का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मकर मेला का आयोजन किया गया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजगीर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व प्राचीन काल से है। उन्होंने कहा कि मकर मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है।

 

जिससे यहां की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि राजगीर प्रेम, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव की स्थली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजगीर का काफी विकास किया है।

 

मकर मेला को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । मकर मेला को लेकर दही खाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दही खाओ प्रतियोगिता में नालंदा के नकटपुरा निवासी तरुण कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 3 मिनट में 2 किलो 700 ग्राम दही खाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article