तेजस्वी का बंगला सम्राट को तो तेजप्रताप का बंगला विजय सिन्हा का होगा नया आशियाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटनाः बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को सभी नए मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया है। बिहार में भाजपा कोटा के मंत्रियों को नया बंगला आवंटित कर दिया गया है। तेजस्वी यादव को आवंटित बंगले में अब रहेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, यानि 5 देश रत्न मार्ग अब सम्राट का होगा ठीकाना। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 देश रत्न मार्ग आवंटित किया गया था। मंत्री प्रेम कुमार (3 सर्कुलर रोड), नितिन नवीन (3 ट्रेलर रोड), मंगल पांडे (4 ट्रेलर रोड) और नीतीश मिश्रा (9 मेंगल्स रोड)विधायक रहते हुए जिस बंगले में रह रहे थे। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीर चंद्र पटेल पथ, मंत्री रेणु देवी को चार स्टैंड रोड आवास आवंटित हुआ है। मंत्री हरि सहनी को 20 सेट डुपल्स बंगला गर्दनीबाग, नीरज कुमार सिंह 112 नेहरू पथ, मंत्री सुरेंद्र मेहता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, जनक राम 6 पोलो रोड, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री कृष्णनंदन पासवान डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री संतोष कुमार सिंह 41 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित हुआ है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आवंटित एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया है। फिलहाल इस बंगले में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रह रहे थे। महागठबंधन की सरकार में विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष थे। एक पोलो रोड आवास बिहार में सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के लिए कर्णाकित कर रखा है। लिहाजा एक पोलो रोड बांग्ला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आवंटित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article