कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को भेजा तिहाड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK – दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था. बाद में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से हिरासत मांगी तो कोर्ट ने 1 अप्रैल तक उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी. अब कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसपर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगाई। कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान केजरीवाल ने कहा, “पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे हैं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अरविंद केजरीवाल को लेकर तिहाड़ जेल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्हें तिहाड़ के किस नंबर जेल में रखा जाएगा, इसको लेकर बैठक चल रही है। केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह गोलमोल जवाब दे रहे हैं और अपने आईफोन का पासवर्ड भी नहीं दे रहे हैं, जिससे आगे जांच बढ़ाई जा सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था। बाद में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से हिरासत मांगी तो कोर्ट ने 1 अप्रैल तक उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी। अब आज कोर्ट में पेशी के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर केजरीवाल के पक्ष में आगे क्या होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article