“तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली” गाने पर हुआ उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री।

Patna Desk

 

 

मुंगेर में आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने मुंगेर पहुंचे हैं।वहीं कार्यक्रम दोपहर दो बजे से निर्धारित था लेकिन एक घंटे लेट उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री हुई।इस दौरान नेता के लेट होने और गर्मी की वजह से पार्टी कार्यकर्ता परेशान थे और कुछ जाने भी लगे थे।इसी को रोकने के लिए कार्यकर्ता संजय सिंह स्टेज पर चढ़ गए और सभा में पहुंचे लोगों को डांस के माध्यम से मनोरंजन करने लगे ताकि सभा में पहुंचे लोग निकल नहीं जाए।उपेंद्र कुशवाहा के आने के पूर्व ही स्थानीय नेताओं ने एक भोजपुरी गाने पर आरएलजेडी पार्टी के नाम से गाना मिक्सिंग करवाया था।वहीं गाने के बोल “तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली” था।वहीं उपेंद्र कुशवाहा की जब सभा हॉल में एंट्री हुई तो उस दौरान भी यही गाना बजाया गया जहां उपेंद्र कुशवाहा के कहने के बाद गाने को बंद किया गया।आप तस्वीरों में भी डांस और गाने के बोल सुन सकते हैं।

Share This Article