जमीन विवाद को लेकर चली अंधाधुंध गोली कई लोग पुलिस के गिरफ्त में

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कुर्सेला थाना क्षेत्र के चायटोला में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने अंधाधुन गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पति-पत्नी को घायल कर दिया।

घटना के बाद घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बारे में घायल के पुत्र संतोष मंडल ने बताया कि मक्का का सीजन है। घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर उसके कामत पर माता-पिता मवेशी का दूध दूर रहे थे। इसी दौरान 10 से 15 की संख्या में आरोपी वासा पर पहुंचकर अंधाधुन गोलीबारी शुरू कर दिया। गोली लगने से उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि पिताजी को भी बहुत बुरी तरीका से पीट कर घायल कर दिया किसी तरह भाग कर जान बचाए। घायल धूसो मंडल और भीखा देवी की स्थिति गंभीर बनी थी। वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज कटिहार के लिए रेफर कर दिया। वही पुत्र ने जिला प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वही घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article