दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता की ह’त्या, दो दिन बंद गंगा नदी से शव बरामद, ससुराल वालों पर FIR दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर वैशाली से है। जहां दहेज में बुलेट नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर शाम की है। लड़की का शव गंगा नदी से बहते बरामद किया गया। हत्या के दो दिन बाद कल उसका शव मिला। इस मामले का आवेदन परिजनों ने पुलिस को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और शव को निकाला।

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी राघोपुर गांव निवासी मृतका के पिता उदेश राय ने बताया कि 16 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी बेटी रूपा कुमारी की शादी बिदुपुर के जुड़ावनपुर गांव निवासी विनोद राय के बेटा रौशन कुमार के साथ धूमधाम से कि थी। शादी में पांच लाख रुपया नगद, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से बुलेट के लिए रूपा कुमारी को उसके पति और ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। बराबर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

उन्होंने बताया कि 6 जून की शाम को पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर दिया गया और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गायब किया जा रहा है जिसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर मे ताला लगा था और बेटी या उसका शव भी घर मे नहीं था। इसकी शिकायत उदेश राय ने बिदुपुर थाने में की। इसके बाद से पुलिस शव की तलाश कर रही थी। इसी बीच गंगा नदी से विवाहिता का शव बरामद किया गया।

बता दें कि लड़की के पिता ने बिदुपुर थाने में आवेदन देकर दामाद रौशन कुमार, ससुर विनोद राय, सास लालती देवी, भैसुर संतोष राय, नीतीश राय, रघुवीर राय, गोतनी गुड़िया देवी, रितु देवी पर हत्या कर शव को छुपा देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article