पछुआ हवा का प्रभाव कम होते ही सताने लगेगी गर्मी, जिले का तापमान बढ़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर :  पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की गई थी, लेकिन आज यानी रविवार से पछुआ हवा का प्रवाह खत्म हो जाएगा. जिससे जिले के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शुक्रवार से ही पछुआ हवा का असर कम होने लगा था.हालांकि अभी भी जिले में सुबह और शाम के वक्त हल्के ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं दिन के समय लोगों को गर्मी सताने लगी है।

इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में तापमान बढ़ने की जानकारी दी गई है. मौसम विभाग की मानें तो 30 शहरों के अधिकतम और 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 5 दिनों तक मौसम के तापमान में सामान्य बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर मौसम के हाल की जानकारी दी. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है.वहीं कैमूर जिले में तापमान गिरावट दर्ज की गई, उनमें शाहाबाद के चारों जिले कैमूर, रोहतास, बक्सर, आरा शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article