News PR Live
आवाज जनता की

दामाद ने सास धारदार को उतार मौत के घाट, हथियार से गला रेतकर हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के दरभंगा से है। जहां बहेरी प्रखंड के दोहट नारायण गांव में एक दामाद ने अपनी सास की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना आज सुबह 2:00 बजे की है। दोहट नारायण गांव निवासी 50 वर्षीय लाल दाई देवी को उसके दामाद बहेरी प्रखंड के हथौड़ी उत्तरी पंचायत के कोठरा गांव निवासी राधाकृषण मंडल के पुत्र विकास कुमार ने शनिवार की सुबह लगभग 2:00 बजे गला रेत कर हत्या कर दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

विकास की पत्नी सुधा देवी का आरोप है कि उसके पति समेत तीन चार लोग घर की चहारदीवारी तरप कर अंदर आए। उनकी मां का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर सभी फरार हो गए। इस संबंध में बहेड़ी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

मृत महिला के पति रामस्वरूप मंडल मद्रास के किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। परिवार वालों का कहना है कि सुधा की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। विकास और सुधा की एक बेटी भी 2 वर्ष की है। शादी के बाद से युवक अपनी पत्नी शोभा को लेन देन को लेकर प्रताड़ित करता था। महिला के प्रताड़ना से संबंधित इससे पूर्व में भी एक मामला युवक के खिलाफ दर्ज कराया गया था। घटनास्थल पर मौजूद मृत महिला के ससुर 75 वर्षीय जगदेव मंडल का कहना है कि वह कुछ समझने के बाद करते तब तक सभी हत्या कर फरार हो चुके थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.