दिन के उजाले में जापानी महिला के साथ लूट की घटना,एक अपराधी गिरफ्तार तीन फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बोधगया – दिन के उजाले में विदेशी महिला के साथ लूट की घटना हुई है,जापानी महिला यूको मोमोस अपने देश जापान जा रही थी,उसी दौरान चार अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है,पीड़ित जापानी महिला के पति अनूप कुमार ने बताया की जब हमलोग जापान जा रहे थे उसी दौरान वर्मा मोनेस्ट्री बोधगया के पास चार अज्ञात लोगो ने हमारी कार में कुछ फेका और गाड़ी में आग लगने की वही लोग सूचना दी इतने देर में हम और हमारी पत्नी बेहोश हो गए जब होश आया तो देखे की हमारी पत्नी का बैग ले कर एक ऑटो से भाग गया,इस लूट की घटना की जानकारी ऑटो वाला को हो गया था।

जिसके बाद ऑटो चालक ने सक्रियता दिखाते हुए पास के गांव अम्मा में ऑटो घुसा दिया और घटना की जानकारी लोगो को दे दी,वही जब इसकी सूचना आस पास के लोगो को चला तो ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया शेष तीन लोग भागने में सफल रहे,पीछे से जापानी महिला और उसके पति भी पहुंचा और बोधगया थाना की पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया पकड़े गए युवक का नाम कुलदीप कुमार बताया जा रहा है,अज्ञात लुटेरों ने पासपोर्ट वीजा आईफोन फेककर नकदी दो लाख येन लेकर भाग गया,पीड़ित अनूप कुमार ने कहा इस तरह की घटना बोधगया पर्यटक स्थल के लिए ठीक नहीं है,लोग देश विदेश से यहां घूमने के लिए आते है और यहां से चोरी और गया की बदनामी का मैसेज लेकर जाते है,बताया की जो विदेशी एक बार यहां आते है वो दुबारा आने का नाम नहीं लेते है,आपको बता दें ये जापानी महिला यूको मोमोस बकरौर के युवक अनूप कुमार से कई वर्ष पूर्व में शादी की थी ये दोनो मिलकर एक प्रेमा मेटा ऑर्फेन सेंटर नामक एनजीओ भी चलाते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article