दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार एक्शन में डीएम ने दिए निर्देश,ऐसे कोचिंग पर लगेगा ताला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दिल्ली में आईएएस कोचिंग इंस्टिट्यूट में एकाएक बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्राओं की मौत के बाद राज्य सरकार भी एक्शन मोड पर है.

राज्य सरकार के निर्देश पर पटना के जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट के जांच के आदेश दिया है जिलाधिकारी ने एसडीओ के अध्यक्षता में टीम बनाई है जो सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट का मानक देखेगी. क्या नगर निगम का मानक है? उसपर यह कोचिंग इंस्टिट्यूट खड़ा उतर रहा है या नहीं उतर रहा है?अग्निशामक का जो मानक है उसपर कोचिंग इंस्टिट्यूट खड़ा उतर रहा है या नहीं उतर रहा है.कोचिंग इंस्टिट्यूट में किस तरीके से जगह के हिसाब से कितने लोग वहां कोचिंग ले रहे हैं.उस पूरे मानक को भी देखा जाएगा पूरे कोचिंग इंस्टिट्यूट में बिजली की व्यवस्था कैसी है उसे भी देखी जाएगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश हुआ है कि किसी भी परिस्थिति में जो भी कोचिंग इंस्टिट्यूट मानक पुरा करने के अनुरूप नहीं है 15 दिनों के बाद रिपोर्ट मिलने के बाद उन सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट या तो बंद कर दिया जाएगा या सील किया जाएगा.

जिलाधिकारी का कहना है कि बच्चों के जीवन के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं मिलेगी उन्होंने यह भी कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है इस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में कार्रवाई होगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article