दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों पर आफत, पटना-इंदौर एक्सप्रेस-श्रमजीवी समेत पांच ट्रेन कई घंटे लेट, पैसेंजर रद्द

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में अग्निपथ बवाल ने घमासान मचा दिया है। छात्रों ने रेलवे को टारगेट करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके चलते दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों पर कहर बरपा है। बता दें कि अहमदबाद-आसनसोल एक्सप्रेस, श्रमजीवी, लोकमान्य तिलक कुल पांच ट्रेनें अनुमानित पांच घंटे लेट हैं। इसे लेकर यात्री घबराये हुए हैं।

वहीं दानापुर रेल मंडल ने 1 दिन के लिए पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक लोकमान्य तिलक 12142 6 घंटे लेट, श्रमजीवी एक्सप्रेस 12391 6 घंटे लेट, सिकंदराबाद 12792 5 घंटा लेट, पटना कोटा एक्सप्रेस 13239 5 घंटे लेट, पटना इंदौर 19314 5 घंटे लेट, दानापुर से रघुनाथपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी जीरो 3277 को रद्द कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर अहमदबाद-आसनसोल एक्सप्रेस के हाल भी कुछ ठीक नहीं है। यात्री डर चुके हैं। क्योंकि ट्रेनों को छात्रों द्वारा लगातार फूंका जा रहा है।

Share This Article