धान काटने के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, गोली मारकर एक युवक की हत्या।

Patna Desk

 

 

धान काटने की विवाद को लेकर कैमूर जिले में खूनी संघर्ष हो गया और इस घटना में एक पक्ष द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए गोली मारने के आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर दिया गया है। यह घटना कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की बताई जाती है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में कुढ़नी गांव निवासी कासिम मुसहर के पुत्र संतोष मुसहर की गोली मार का हत्या कर दी गई। घटना के बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर फौरन पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी अरविंद कुमार राय समेत छह लोगों को गिरफ्तार का थाना ले जाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आयोग के 100 को पुलिस द्वारा कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि दुमदुमा गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा गोली मारकर कुढनी निवासी संतोष मुसहर की हत्या कर दी गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानेदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। पुलिस मामले मे आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article