News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के स्कूल से अगवा 3 साल की बच्ची झारखंड में बरामद, कई लोग गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से सरस्वती शिशु मंदिर की साढ़े 3 साल की बच्ची को स्कूल से अगवा कल लिया गया था। इस मामले की जानकारी देते हुए एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही महज 24 घंटे के अंदर नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके साथ ही मामले में संलिप्त अपराधियों को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। एडीजी मुख्यालय ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अगवा हुई नाबालिग बच्ची को महज 24 घंटे के भीतर रांची के कोडरमा से बरामद कर लिया है। उसके साथ ही अगवा करने वाले अपराधियों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

हालांकि अगवा हुई नाबालिक बच्ची को सकुशल लाने के लिए एक टीम कोडरमा के लिए रवाना हो गई है, जिसे कुछ ही घंटों में कैमूर लाया जाएगा। एडीजी मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस सदैव तत्पर है और अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का  कार्य भी कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.