नगर निगम की अवैध वसूली का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक की जमकर धुनाई

Patna Desk

NEWSPR DESK- आए दिन नगर निगम की लापरवाही सामने आती रहती है कभी अधूरा काम तो कहीं नाला खोल कर छोड़ दिया जाता है अब नगर निगम का नया वीडियो सामने आया था बताया जा रहा है कि नगर निगम कर्मचारियों के अवैध वसूली का वीडियो बनाना चंदन कुमार नामक युवक को महंगा पड़ गया आपको बता दें कि अवैध वसूली का वीडियो चंदन कुमार बना रहा था उसी समय नगर निगम की नजर उस युवक पर पर गए और नगर निगम के कर्मचारियों ने उसे जमकर पिटाई कर दी,

आपको बता दें कि यह मामला कंकड़बाग के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स के पास की है जहां युवक चंदन को नगर निगम के कर्मचारियों ने जमकर पीट दिया पीड़ित युवक चंदन का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी सड़क किनारे दुकानों से अवैध वसूली कर रहे थे और जब उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो निगम के कर्मचारियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी.

Share This Article