आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल: प्रशासनिक अनुभव और राजनीतिक सफर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह केरल के राज्यपाल थे। वहीं, बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, और उनकी जगह हरिबाबू को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, केरल के पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। उनका राजनीतिक करियर छात्र नेता के रूप में शुरू हुआ। 1972-73 में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव और 1973-74 में अध्यक्ष बने।बता दे 1977 में, 26 साल की उम्र में, वे उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। 1980 में कानपुर से सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में बहराइच से 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में विभिन्न मंत्रालयों का नेतृत्व किया, जिनमें ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, सूचना और प्रसारण, कृषि, उद्योग और गृह मामले शामिल हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article