नगर निगम महिलाओं को दे रहा ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग, 30 महिलाओं को गर्दनीबाग में दिया गया प्रशिक्षण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना का नगर निगम अब महिलाओं के लिए एक अच्छी पहल कर रहा। बता दें कि महिलाओं को निगम ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग दे रहा। यानी पटना में अब महिलाएं भी ई-रिक्शा चलाएंगी। नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं को ई-रिक्शा का विधिवत प्रशिक्षण गर्दनीबाग हाई स्कूल खेल मैदान में दिया गया है।

वहीं पटना नगर निगम इस काम को समय पर पूरा करने के लिए पुरजोर तैयारी में लगा हुआ है। पटना नगर निगम इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती से करेगी। इसलिए लगातार महिलाओं को वाहनों के परिचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि 2 अक्टूबर को बिना किसी बाधा के यह परिचालन कार्य शुरू हो सके।

DAY – NULM योजना की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले दिन प्रशिक्षित किया गया। पहले दिन इस कार्यक्रम में नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रशिक्षित ड्राइवरों के पास 5 ई-कार्ट उपलब्ध थे, जिससे 30 प्रतिभागियों/महिलाओं को प्रशिक्षत किया गया।

Share This Article