DM-SSP ने किया पटना के छठ घाटों का निरीक्षण: 109 नए घाट तैयार, कई घाट डेंजर घोषित, जल्द होगी सूची जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK PATNA– पटना जिला प्रशासन ने लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह और DIG सह पटना SSP राजीव मिश्रा ने जलमार्ग से दीघा घाट से लेकर दीदारगंज तक छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस बार शहरी क्षेत्र में 109 नए घाट बनाए गए हैं। कई घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है, जिनकी लिस्ट जल्द जारी होगी।

पटना DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 21 सेक्टर बनाए गए हैं। पटना शहरी इलाके में लगभग 109 घाट हैं, जिसपर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूरे जिले में लगभग 350 घाट हैं, जिसे लेकर तैयारी की गई है। डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि आगामी छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। आज हमलोग जल मार्ग द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। जो सही घाट हैं उनपर पूजा की तैयारियां की जाएंगी। वहीं वैसे घाटों को चिन्हित किया जा रहा है जो खतरनाक हैं। उस घाट पर किन्हीं भी व्यक्ति को जाने की पाबंदी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

DIG सह पटना SSP राजीव मिश्रा ने जानकारी दी कि आज जिला प्रशासन द्वारा घाटों का पहला निरीक्षण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए संयुक्त रूप से आदेश भी जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, दीपावली पर होने वाली लक्ष्मी पूजा और काली पूजा के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, पिछले वर्ष स्थापित की गई मूर्तियों के आधार पर योजना बनाई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article