नये साल की शुरुआत से पड़ रहे कुहासे व जबर्दस्त ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त।

Patna Desk

 

नये साल 2023 की शुरुआत होते ही ठंड व कुहासे ने भी कैमूर जिले में जबर्दस्त इंट्री मारा है। स्थिति यह है आज तक ठंड व कुहासे का प्रकोप जारी है। ठंड व कुहासे के कारण जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त है। सुबह व शाम में आसमान में घना कोहरा छाए रहने और बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। पिछले दस दिनों से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है। बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सकों ने हृदय व दमा रोगियों के साथ बुजुर्ग व बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों की माने तो इस मौसम में बूढ़े एवं बच्चों को सावधानी बरतने के साथ गर्म कपड़ा पहनने के साथ हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। जिन लोगों को सांस लेने,हृदय की बीमारी, दम फुलने की समस्या है।

वैसे लोगों को सावधानी बरतते हुए सुबह बिछावन से उठने के बाद तुरंत खड़ा नहीं होना चाहिए। बिछावन से उठने से पहले करवट बदलकर बिछावन पर बैठकर पैर नीचे कर कुछ देर बाद खड़ा होना चाहिए। सुबह उठने के बाद अचानक बिछावन छोड़ने से हर्ट अटैक का खतरा ह़दय रोगियों को अधिक होता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को अधिक समय तक व्यायाम नहीं करना चाहिए। ठंड का प्रकोप बच्चों पर अधिक होता है। बच्चों को इस मौसम में ग्लूकोज की अधिक मात्रा देनी चाहिए। शरीर को पूरी तरह ढंक कर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। कुल मिलाकर ठंड व कुहासे से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

Share This Article