वोटर आईडी के बिना भी डाल सकते है वोट, जान ले बस ये ज़रूरी बातें

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के 102 सीटों के लिए कल यानी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

बता दे की 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी क्रम में आपको एक ज़रूरी बात बताने जा रहे हैं. अगर आपका वोटर आईडी कहीं गुम हो गया है या नहीं मिल रहा है तो आप परेशान न हों. ऐसे लोगों के लिए निर्वाचन आयोग ने 11 तरह के विकल्प दिए हैं,, जो निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है. आप अगर इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पोलिंग बूथ पर जाते हैं तो आपको वोट देने से कोई रोक नहीं सकता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ये डॉक्यूमेंट्स है आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार का पहचान पत्र युक्त कार्ड, पीएसयू या पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी फोटो युक्त आई कार्ड, बैंक-पोस्ट ऑफिस से जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटो के साथ पेंशन डॉक्यूमेंट, पैन कार्ड, एनपीआर के जरिए RGI का जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, केंद्र सरकार की योजना के तहत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, एमपी-एमएलए और एमएलसी के लिए जारी आधिकारिक आई कार्ड हो तो आप वोट डाल सकते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article