नरेन्द्र मोदी के रहते दलित, पिछड़ों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता-सम्राट* 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के रहते एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई नहीं छीन सकता है। कांग्रेस षड़यंत्र कर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करना चाहती है। कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने की साजिश कर रही है। चोर दरवाजे से उसने कर्नाटक और आन्घ्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। कांग्रेस की मंशा में ही खोट है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

श्री चौधरी ने कहा कि जिन्न बोतल से बाहर आ गया है और देश की जनता कांग्रेस के मंसूबे को अब अच्छी तरह से पहचान गई है। कांग्रेस के साथ राजद भी आरक्षण, संविधान और लोकतंत्र पर वितंडा खड़ा कर मतदाताओं को भ्रमित करना चाह रहा है। राजद का आरक्षण केवल उसके परिवार तक ही सीमित है। सत्ता परिवार के अंदर रहे, इसलिए लालू यादव ने जेल जाने से पूर्व पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। बाद के दिनों में भी जब भी मौका मिला बेटों को मंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाया। बेटी चुनाव हार गई तो पिछले दरवाजे से उसे राज्यसभा में भेज दिया।

 

श्री चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का मकसद अपनी लूट और भ्रष्टाचार को संरक्षित करना है। सत्ता अपने परिवार तक सीमित रखना है। राजद में कोई कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जाने की सोच भी नहीं सकता है। जो दल अलोकतांत्रिक तरीके से चल रहा हो, जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में सजायफ्ता हो, कोर्ट द्वारा प्रमाणित भ्रष्टाचारी हो, वह जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करे तो उसे हस्यास्पद ही कहा जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस की चिन्ता अपनी राजनीतिक विरासत बचाने की है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बचाने, आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। आज नरेन्द्र मोदी की वजह से ही पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article