News PR Live
आवाज जनता की

निजी अस्पताल की मनमानी से महिला की मौत, बवासीर के अस्पताल में महिला ने कराया यूट्रस का ऑपरेशन, मौत के बाद क्लीनिक में तोड़फोड़

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के हाजीपुर से है। जहां एक निजी अस्पताल के मनमानी में एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा कि बवासीर के अस्पताल में महिला का बच्चेदानी का ऑपरेशन के कुछ ही घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला मरीज के मौत की खबर के बाद परिजन और उसके समर्थक आक्रोशित होकर क्लीनिक में आ धमके और क्लिनिक में तोड़फोड़ की।

वहीं घटना की सूचना पर दलबल के साथ पुलिस क्लिनिक पहुंची। जिसके बाद आक्रोशित लोगों को देखते ही क्लिनिक के डॉक्टर और कर्मी क्लिनिक छोड़कर भाग गए। क्लिनिक में अफरातफरी मचा रहा। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर इमादपुर की रहनेवाली महिला मरीज का इस निजी क्लीनिक में यूट्रस का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत नहीं संभलने की स्थिति में महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

महिला की मौत के बाद वापस उसके डेड बॉडी को clinic में लाकर रख दिया। फिर उसके परिजन और समर्थकों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। इस निजी क्लिनिक के गोरौल ब्रांच में भी एक सप्ताह पूर्व एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ थाय़ वहीं घटना जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि हम अपने पत्नी को यूट्रस के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती कराये थे लेकिन यहां मेरी पत्नी का यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद मेरी उसकी हालत बिगड़ गयी जब यहाँ स्थिति नहीं संभला तो उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया लेकीन इसकी मौत रास्ते में ही हो गयी।

वैशाली से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.