नौबतपुर के पास बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना यूपी और कैमूर जिले के समीप नौबतपुर की बतायी जाती है। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोहनिया थाना क्षेत्र के घेघिया गांव निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र सुभाष यादव तथा श्रीराम पांडे के पुत्र दीपक पांडे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया और प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि दोनों बाइक पर सवार होकर चंदौली अपने मित्र के शादी समारोह से अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी नौबतपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article