पंडुका में भाजपा का विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Patna Desk

 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पंडुका पीपल चौक के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह की अध्यक्षता मे विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। क्रार्य क्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम मे सांसद छेदी पासवान, एमएलसी संतोष सिंह, निवेदिता सिंह सुनील ओझा ने भाग लिया। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने कहा कि सांसद छेदी पासवान के अथक प्रयास से चार राज्यों को जोड़ने वाला पंडुका पुल निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के नौ साल बेमिशाल काम हो रहा है। डेहरी सासाराम रेलवे मे बहुत काम हो रहा है। वाराणसी कलकता एक्सप्रेस-वे तिलौथू से होकर निर्माण हो रहा है। सांसद छेदी पासवान ने कहा कि पंडुका पुल भागलपुर चला गया था लेकिन मेरे बार बार प्रयास के कारण पुल निर्माण शुरू हो सका। यहां के लोग सारे स्थिति परिस्थिति को जानते हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दिन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का साकार कर रहे हैं। प्रधान मंत्री गरीब परिवार से है इसलिए गरीबो की भला कर रहे हैं। मुफ्त अनाज, रासन किरासन एक्सप्रेस-वे पुल आदि सहित कई कार्य हो रहे हैं। देश मे गरीबो को खाता नही था आज प्रधानमंत्री के प्रयास से पचास करोड़ से अधिक खाता खुले है। प्रधानमंत्री के कार्य के कारण भारत आज विश्व गुरु बनने जा रहा है।सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने दशरथ मांझी के तरह पहाड तोड़कर रास्ता बनाया।इस क्षेत्र मे बड़े लोग नही आते। यह सिंगल रोड को हाइवे बनाया जाएगा।यहां के सभी को अधिक लाभ होगा। जिसने अपने मां को दुसरे घर मे वर्तन मांजते देखा है उसे पता है कि रोटी की कीमत क्या होती है। माता बहनो की शौच मे परेशानी थी इसलिए मोदी ने आवास व शौचालय की व्यवस्था की। पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से रूपया जाता है तो नीचे पंद्रह पहुंचता है लेकिन प्रधानमंत्री केंद्र से सौ भेजते है तो सौ ही सभी को पहुंचता है। अस्सी करोड़ लोगो को आज भी अनाज मिल रहा है। नौ साल बेमिशाल काम हुआ। प्रधान मंत्री के जितना किसी ने काम नही किया इसलिए बेमिशाल कहा गया। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार देशभ्रमण कर रहे हैं।

बीजेपी के मदद से चालीस सीट आया। लालू प्रसाद उन्हें पलटू कहते है। बीजेपी ने कहा कि सपना देखना बुरा नही है। पुर्व के सरकार जवानों को जुता व जैकेट नही दे स्की मोदी ने पुरी तरह से जवानो को सज दिया।मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, विक्रम नारायण सिंह, विजयसिंह मुखिया अरूण कुमार चौबे,महेंद्र कुमार, भानू मिश्र,संजीव गुप्ता आरती गुप्ता, विजय सिंह. राजेश्वर प्रसाद, चांद चौबे, गुड्डू सिंह दारा राम, प्रणव पांडेय लालवंदे तिवारी ऋषिकांत दूबे, पंकज पाठक,कुलदीप चौधरी हरिशंकर मिश्रा, रोहित चंद्रवंशी आदि थे।

Share This Article