अब अगले 2 दिन तक हिट वेव का अलर्ट जारी, बारिश होने की कोई संभावना नहीं…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कुछ ही दिन गर्मी से राहत मिली और फिर मौसम ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उमसभरी गर्मी के कारण पूरे दिन लोग बेहाल रहे। हवा नहीं चलने के कारण और अधिक पसीना निकलने से बार-बार गला सूख रहा था।

तापमान तो 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन इसका जनजीवन पर अधिक प्रभाव पड़ा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में फिर से गर्मी बढ़ेगी। उत्तर बिहार के जिलों में इस अवधि में आसमान में हल्के बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article