News PR Live
आवाज जनता की

पटना का रुपेश सिंह हत्याकांड मामला, एक और अपराधी की हुई गिरफ्तारी, जानिये क्या है ताजा अपडेट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना में हुई इंडिगो मैनेजर रूपेश हत्याकांड का अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने इसकी पुष्टी कर दी है। आरोपी आर्यन उर्फ अभ्यानंद फरार चल रहा था। 13 जून के आर्यन के घर का कुर्की किया गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

आपको बता दे इसी साल 12 जनवरी को पटना के पौश इलाके में इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या हो गई थी। घटना के 7 महीने बाद हत्याकांड में शामिल अंतिम आरोपी आर्यन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाइपास इलाके से उसकी गिरफ्तारी किया गया है। वो सालिमपुर का रहनेवाला है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही आर्यन छतीसगढ़, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर घूम रहा था। आर्यन पर पूर्व में चोरी के मामले भी दर्ज हैं। आपको बता दे रुपेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही ऋतुराज, सौरव और छोटू को गिरफ्तार किया था। चौथा आरोपी आर्यन फरार चल रहा था। घटना में सबसे पहले ऋतुराज को गिरफ्तार किया गया था।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.