पटना के इनर व्हील क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया डांडिया उत्सव, लोगों ने डांडिया नृत्य से बांधा समा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के इनरव्हील क्लब ऑफ पटना में शुक्रवार को मां दुर्गा की स्तुति के साथ डांडिया उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्षा श्वेता झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 80 से 90 सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव संध्या सिन्हा ने किया और उनका साथ नीवा प्रसाद ने दिया।

सभी सदस्यों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। डेकोरेटिव डांडिया का प्रतियोगिता हुआ था जिसमें प्रथम स्थान विभा चरणपहाड़ी द्वितीय स्थान अंजू गुप्ता को मिला। सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई ,उसके बाद भजन के साथ डांडिया  कार्यक्रम की शुरुआत हुई, एक-एक करके सभी सदस्यों ने अपनी डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की।

कार्यक्रम में कविता सिन्हा, श्रुति राम, डॉ नीना कुमार, कस्तूरी घोषाल, संध्या सरकार, आभा राम, डॉक्टर माला सिंह निकिता प्रसाद, कंचन कुमारी, रेखा सिन्हा, विनीता सिन्हा, कुलविंदर कौर, नीरू सिंह के साथ कई अन्य सदस्यों की भागीदारी रही।

Share This Article