एससी व ओबीसी के हक के लिए निकाली गई पदयात्रा,जहानाबाद के कुथा में होगा समापन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-गया – एससी, एसटी व ओबीसी के हक के लिए शहर के अंबेडकर पार्क से राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर अपने हक के लिए नारेबाजी की। इस पदयात्रा का समापन कुतथा जिले में स्थापित अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत स्थल पर होगा।

इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव विनायक कुशवाहा ने कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी के 65% आरक्षण को संविधान के नवमी अनुसूची में शामिल करने व निजी क्षेत्र में 65% आरक्षण को लागू करने के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वही राजद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहां की जिस तरह से मोदी सरकार एससी-एसटी ओबीसी के लोगों के साथ हकमारी कर रही है यह हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा जातीय जनगणना के 15% आरक्षण को बढ़ाया गया था एवम 65% आरक्षण को लागू किया गया था। अब 15% आरक्षण को खत्म कर दिया गया है 65% प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए पदयात्रा यह की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article