News PR Live
आवाज जनता की

पटना के नाबालिग बच्चों की हरियाणा में हो रही थी शादी, पुलिस पहुंची और हो गई हैरान, जानिए पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना से कुछ नाबलिग बच्चों का अपहरण किया गया था। जिनकी शादी हरियाणा में कराई जा रही थी। बताया जा रहा कि इनकी शादी कराने के लिए अपहरण किया गया था। मामले की सूचना पाकर ही पुलिस पहुंची और उनको छुड़ाया है। पुलिस ने 4 नाबालिग को पुलिस ने पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर से बरामद किया है। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

मामला पानीपत सिटी का है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रोक ली और सभी बच्चों को लेकर थान पहुंचे। प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्हें बाल कल्याण विभाग (CWC) के हवाले कर दिया। वहीं CWC ने बच्चों से पूछताछ की तो 2 लड़कियां 15 से 16 साल की मिली, जबकि एक किशोर की उम्र 13 साल मिली। इसके अलावा दो किशोर 17 से 18 साल के CWC मुकेश आर्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पांचों बच्चों की पटना में अपहरण की शिकायत दर्ज है।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने घूमने फिरने जैसी अनेकों फिल्मी कहानियां सुनाईं और घर का एड्रेस छुपाने के लिए अनेकों झूठ भी बोले। हालांकि जब गहनता से पूछा गया तो मालूम हुआ कि ये पांचों बच्चे शादी की नीयत से पटना से पानीपत पहुंचे थे। इनमें से 2 लड़कियां 8वीं और तीसरी लड़की तथा 2 लड़के 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। जिसके बाद पटना पुलिस को जानकारी दी गई। सभी बच्चों को वापस लाया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.