पटना के वीर जवान की लद्दाख हादसे में गई जान, आज शव पहुंचेगा गांव, सदमे में परिवार, नदी में बस गिरने से हुई थी सात जवान की मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के रहने वाले भारतीय सेना के जवान रामानुज यादव की लद्दाख हादसे में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को पटना आएगा। जहां जवान के पैतृक गांव परियों गांव ले जाया जायेगा। बता दें कि इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई जबकि 19 सैनिक घायल हो गए।

बता दें कि कल भारतीय सेना की बस लद्दाख के तुकतुक सेक्टर में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई जबकि 19 सैनिक घायल हो गए। जिसमें एक शहीद जवान पटना के पालीगंज प्रखंड के परियों गांव के 24 वर्षीय रामानुज यादव हैं।

बता दें कि रामानुज यादव का शव आज विशेष विमान से पटना लाया जायेगा। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा। गांव में रामानुज की मौत की खबर मिलते ही पुरे गांव में मातम पसर गया है। शोक संतप्त परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों रामानुज सबसे छोटे थे। उनकी उम्र महज 24 साल थी। रामानुज का चयन महाराष्ट्र मराठा रेजीमेंट में 2016 में हुआ था। जिसके बाद वह ड्यूटी पर तैनात थे। इस हादसे से सभी बहुत दुखी हैं।

Share This Article