गर्मी में सोच रहे है हिल स्टेशन जाने की तो चिंता मत करिए, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- गर्मी की छुट्टियों आते ही लोग घूमने जाने का प्लान बनाने लगते है।लेकिन अब लोग दर्शनीय और हिल स्थानों में लोग घूमने  सकेंगे, इसलिए क्योंकि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे भागलपुर से दर्शनीय और हिल स्टेशनों के लिए भी ट्रेन चला रहा है।

नई दिल्ली, आनंद विहार, नंदुरबार, सूरत, वलसाड, वैष्णोदेवी, गुवाहाटी के बाद अब दो अन्य ट्रेनों की भी घोषणा की गई है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 10 फेरे लगाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की ट्रेन संख्या 03415 मालदा टाउन से लालकुआं के बीच समर स्पेशल मालदा टाउन से 24 अप्रैल से 26 जून के बीच चलेगी। ट्रेन मालदा टाउन से शाम 5:15 पर हर बुधवार को रवाना होगी। यह ट्रेन 10 फेरे लगाएगी। वापसी में यह ट्रेन गुरुवार को रात 9:05 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन नंबर 03409 मालदा टाउन-खातीपुरा समर स्पेशल मालदा टाउन से 25 अप्रैल से 30 जून के बीच शाम 7:30 पर रवाना होगी। ट्रेन नंबर 03410 खातीपुरा-मालदा टाउन समर स्पेशल खातीपुरा से रात 9 बजे रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 26 अप्रैल से 31 मई के बीच किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article