पटना: डकैतों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए 20 लाख के जेवर और 50 हजार कैश, अंदर सो रहे जीजा को बनाया बंधक, पुलिस CCTV खंगाल रही

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां रामकृष्ण नगर थाना के गोकुल कॉलोनी गोलकी मोड़ के पास शुक्रवार रात घर का ताला काटकर घुसे डकैतों ने करीब 20 लाख के जेवरात और 50 हजार नगदी की डकैती कर ली। बताया जा रहा कि इस दौरान घर में उस वक्त मौजूद बहनोई को कमरे में बंद किया गया। जिसके बाद चोरों ने चोरी की और फरार हो गए। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे डकैत ने इस घटना को अंजाम दिया है।

शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चाचा के दशकर्म में शामिल होने नालंदा गए थे। घर में शिक्षक के एक रिश्तेदार अरुण कुमार सोए थे। इसी क्रम में शनिवार की सुबह लगभग 3:00 बजे आधा दर्जन बदमाश घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने उपस्थित एक सदस्य को कमरे में कैद कर दिया। इसके बाद घर के अन्य कमरों से कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद ले उड़े।

जिसके बाद जैसे तैसे उन्होंने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। विनोद कुमार ने बताया कि यहां तीन भाइयों का संयुक्‍त परिवार है। बीते दिन उनके चाचा का देहांत हो गया था। उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने वह अपने गांव लखनपुर बख्तियारपुर गए हुए थे। घर में केवल उनके जीजा ही थे। इस दौरान ही चोरों मे घर का ताला तोड़कर जीजा को कमरे में बंद करके चोरी की है। चोरों ने घर में सो रहे जीजा को बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया शोर मचाने पर धमकी दी। डरे-सहमे अरुण कुमार ने अपने साले को इसकी सूचना दी।

इधर चोर करीब एक घंटे तक घर के तमाम अलमारियों, बक्‍से को तोड़कर तीनों भाइयों के कमरे से करीब 20 लाख के जेवर और 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। जीजा से जानकारी मिलने पर विनोद कुमार पंकज ने सुबह करीब चार बजे रामकृष्‍णानगर थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी को खंगाल रही। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही।

Share This Article