News PR Live
आवाज जनता की

पटना जदयू के राष्ट्रीय परिषद् का खुला अधिवेशन, मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कह दी बड़ी बात।

पटना जदयू के राष्ट्रीय परिषद् का खुला अधिवेशन का आयोजन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुआ। जदयू के राष्ट्रीयप रिषद् के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NewsPrLive – पटना जदयू के राष्ट्रीय परिषद् का खुला अधिवेशन का आयोजन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुआ। जदयू के राष्ट्रीयप रिषद् के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा- एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिये राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बधाई देता हूँ। आपलोग पार्टी में नये लोगों को मौका दीजिये। सभी को अपने साथ जोड़िये ।

मीडिया पर दिल्लीवाले ने कब्जा कर लिया है। प्रेस में कामकरने वाले लोग अच्छे हैं लेकिन उन्हें सही ढंग से कामकरने नहीं दिया जाता है। शुरू से ही जबसे हमलोगों को काम करने का मौका मिला है हमलोग काम करते रहते हैं।

हमलोगों ने मिलकर बिहार को काफी आगे बढ़ाया है। केन्द्रवाले पिछड़े राज्यों की मदद नहीं कर रहे हैं। बिहार कोविशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बिहार और विकासकरता। हमने महिलाओं, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज, दलित, महादलित को लेकर काफी काम किया है।

हमने किसी की उपेक्षा नहीं की है। सभी तबकों के उत्थानको लेकर काम किया है। पहले 12.5 प्रतिशत बच्चे स्कूलन हीं जा पाते थे। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते थे उनमें सबसे ज्यादा महादलित एवं मुस्लिम समाज के बच्चे थे। हमने सबको शिक्षित करने को लेकर काफी काम किया। अब सभी बच्चे पढ़ रहे हैं। बिहार क्षेत्रफल के मामले में 12वें नम्बर पर है जबकि आबादी में तीसरे नम्बर पर है। पहले महिलायें काफी कम शिक्षित थीं जैसे-जैसे महिलायें शिक्षित होती गयीं।प्रजनन दर घटता गया। पहले बिहार का प्रजनन दर 4.3 था अब यह घटकर 2.9 पर आ गया है। पहले शाम के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकते थे। अब कितनी अच्छी स्थिति है, इसे आपलोग खुद देखिये। बाढ़ को लेकर नेपाल से बिहार को खतरा रहता है। श्रद्धेय अटल जी की सरकार के बाद इस पर कोई विशेष काम नहीं हुआ है। बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में हमलोग प्रभावित लोगों को काफी मदद करते हैं। पढ़ाई और इलाज के लिये भी मदद की जाती है। बच्चों के पढ़ने के लिये कई संस्थानों को निर्माण कराया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आपलोगों को अगर अपने इलाके के बारे में कोई शिकायतमिलती है तो उसकी सूचना हमें दें, हम उसे ठीक करायेंगे।हमने किसी भी समाज की उपेक्षा नहीं की है। सभी के विकास के लिये काम किया है। सभी समाज के हित में काम किया है। चुनाव में जनता मालिक होती है। एक उपचुनाव के परिणाम से कुछ लोग बहुत खुश हो रहे हैं, उन्हें ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। वे लोग देश में दो जगह हार गये, तो उसकी चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन यहां के उपचुनाव की खूब चर्चा हो रही है।

जहां हम चुनाव भी नहीं लड़े उसकेबारे में कुछ लोग छपवाते रहते हैं। हमलोग काम करते रहतेहैं, इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते। सभी विपक्षी पार्टियों कोएकजुट करने की कोशिश हम कर रहे हैं। सभी लोग एकजुटहोकर चुनाव लड़ेंगे तो 2024 में अच्छी सफलता मिलेगी। इसको लेकर हमलोगों को ईमानदारी से काम करना होगा।

हमलोग लगातार काम करते रहते हैं, जबकि कुछ लोग पब्लिसिटी के लिये कुछ से कुछ बोलते रहते हैं। समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव रहना चाहिये।

कुछ लोग आपसी सद्भाव बिगाड़ना चाहते हैं, आपलोग आपस में मिलकर रहिये। महिलाओं की मांग पर ही हमने शराबबंदी लागू की थी। बापू की बातों को भी लोग भूल गये। आजादी की लड़ाई इनका कोई योगदान नहीं था वे लोग अब इसे अलग-अलग नाम दे रहे हैं। बापू ने कहा था कि शराब मनुष्य से न सिर्फ पैसा छीन लेती है बल्कि उनकी बुद्धि भी हर लेती है।शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है। हमलोग बापू केबताये रास्ते पर ही चल रहे हैं।

अरूणाचल प्रदेश में हमारी पार्टी ने सात सीटें जीती थी। 6 विधायक को तोड़करउनलोगों ने अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। मणिपुर में हमारे 6 विधायक में से 5 विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। ये लोग किस तरह के काम करते रहते हैं। एलायंस वाली पार्टी को तोड़ने से ज्यादा गंदा काम कोई दूसरा नहीं हो सकता। आज कल ये लोग क्या-क्या बातें कर रहे हैं।

अगले चुनाव में इनको पता चल जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आपलोग पूरी तौर पर स्पोर्ट कीजियेगा। पूरी मजबूती से आपलोग ललन सिंह केनेतृत्व में काम कीजिये। बिहार में सात पार्टियां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। बिहार को आगे बढ़ाने के लिये हमेंस भी का समर्थन चाहिये।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.