पटना में अपराधियों ने लड़की को मारी गोली, प्रेम-प्रसंग में हमले की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार दी है। घटना बेउर थाना अंतर्गत सिपारा के पास की है। बताया जा रहा कि प्रेम-प्रसंग में लड़की पर गोली चलाई गई है। लड़की को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा।

बता दें कि गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। लड़की की पहचान पालीगंज निवासी के तौर पर हुई है। लड़की की उम्र लगभग 16 वर्ष बतायी जा रहीहै। वह सिपारा में किराया के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही।

Share This Article