बड़े पैमाने पर शराब विनष्टीकरण का चलाया गया अभियान,2,755 लीटर अवैध शराब को किया गया नष्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान को और मजबूत करते हुए, बिहारशरीफ थाना परिसर में एक बड़े पैमाने पर शराब विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के 12 थानों से जब्त की गई कुल 2,755 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

उत्पाद अधीक्षक उमा शंकर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी के प्रति सरकार की कड़ी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ अपना अभियान निरंतर जारी रखेंगे। पिछले कुछ महीनों में हमने अवैध शराब के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं। यह विनष्टीकरण उन प्रयासों का ही परिणाम है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article