News PR Live
आवाज जनता की

पटना में दिनदहाड़े 2 फ्लैट में चोरी, नगद समेत 10 लाख के गहने चोर लेकर चंपत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी में इन दिनों लगातार चोरी की घटना घट रही। ताजा मामला शास्त्रीनगर थाना के ब्रहमस्थानी मोड़ का है। जहां पर स्थित जगत अंबिका अपार्टमेंट के दो फ्लैट से चोरों ने दिनदहाड़े नकद समेत करीब 10 लाख के गहने उड़ा लिए। फ्लैट नंबर ए-24 में रहने वाले कुंज बिहारी पांडेय के फ्लैट से 4 हजार नकद और चार लाख के गहने उड़ा लियाS।

- Sponsored -

- Sponsored -

जबकि फ्लैट नंबर सी-24 से नकद समेत करीब छह लाख के गहने की चोरी हो गई। दोनों का फ्लैंट बंद था। बिहारी तब लौटे तक पता चला कि उनके फ्लैट में चोरी हो गई है। इस बाबत बिहारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

पुलिस ने इस मामले में गार्ड से पूछताछ की है पिछले कुछ दिनों से दो-तीन युवक इस अपार्टमेंट के आसपास मंडरा रहे थे। इन चोरों को इस बात की जानकारी मिल गई थी कि दो फ्लैट बंद है। इसकी जानकारी मिलने के बाद चोर उस अपार्टमेंट में रहने वाले किसी से मिलने का बहाना बनाकर घुसे और दोनों फ्लैट में लगे ताला को तोड़ने के बाद चोरी कर आराम से चलते बने।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.