पटना में दो गुटों में विवाद के बाद जमकर गोलीबारी, युवकों ने एक दूसरे पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पटना से है। जहां फिर दो गुटों के बिच हुए विवाद में गोली बारी हुई है। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मामला पटना के कदमकुआं और पीरबहोर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले युवको के साथ विवाद हुआ है, जिसमें गोलीबारी की घटना हुई है।

हालाँकि घटना के स्पष्ट कारणों का पुलिस पता लगा रही है। वहीं इस मामले में इलाके के लोग कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। फिलहाल जो जानकारियां निकलकर सामने आ रही। उसमें दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ। जिसमे गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं घटना देर रात की है। जब यह कांड हुआ तो मौके पर पहुंची पीरबहोर और कदमकुआं थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Share This Article